फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,fire,hardoi news

कुड़हा में आग लगने से चार घर व उनमें रखा सामान जला

Sat, 20 Mar 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,fire,hardoi news
आग बुझाने के बाद एक घर में सामान देखतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। अतरौली के कुड़हा गांव में शनिवार की दोपहर एक के बाद चार घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चारों घरों में रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अतरौली के ग्राम जाजूपुर मजरा कुड़हा निवासी रामौतार के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। आग ने पास ही स्थित हरिनाथ, रामसेवक व रामपति के घर को भी जद में ले लिया। चार घरों को एक साथ आग की लपटों से घिरा देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक चारों घर व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। रामौतार ने बताया कि आग लगने से घर में रखी 10 हजार की नकदी, कार, साइकिल, छह छप्पर, कपड़े व राशन समेत तीनों बहुओं के लगभग चार लाख रुपये की कीमत के जेवर जल गए। हरिनाथ ने बताया कि आग लगने से घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये, राशन व गृहस्थी के सामान समेत पांच लाख रुपये केजेवर आदि जल गए। बताया कि उसके बेटे राकेश का 10 अप्रैल को तिलक व 13 अप्रैल को शादी है, घर में कार्यक्रम के लिए रुपये एकत्र कर रखे थे। रामसेवक ने बताया कि आग लगने पर उसकी बाइक व छप्पर आदि जल गए। पीड़ित रामपति ने बताया कि आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े व जेवर आदि जल गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लिया है। एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed