फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accident,bus,hardoi news

रोडवेज बस पलटी, 13 यात्री घायल

Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accident,bus,hardoi news
भरावन (हरदोई)। अतरौली संडीला मार्ग पर गोड़वा पट्टी टेढ़ी पुलिया के पास सवारियों से भरी रोडवेज बस साफ्ट टूटने पर अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। हादसे मेें बस में सवार 13 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कैसरबाग से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस अतरौली चौराहा पहुंची। यहां से सवारियां लेने के बाद संडीला की ओर रवाना हुई। गोड़वा पट्टी से कुछ दूरी पर टेढ़ी पुलिया के पास साफ्ट टूटने पर बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके आ गए और किसी तरह बस में फंसे घायल छोटक्के (32), आरती (10), संतोषी (10), कन्या कुमारी (30) व आदित्य (2) निवासी ग्राम वीरपुर थाना अतरौली, संतोष (22), कुसुमा (42) व मोनू (18) निवासी ग्राम करेंठ थाना अतरौली, ब्रजपाल (19) व वंश (9) निवासी अतरौली, रामचंद्र (35), रामू (23) व जानकी (32) निवासीगण ग्राम बहेरिया थाना अतरौली को बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कुसुमा, कन्या कुमारी व संतोष को लखनऊ रेफर कर दिया है। इधर, हादसे के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर भीड़ को शांत करा दिया। बस के चालक कुलदीप व कंडक्टर मोहम्मद शहजाद ने बताया कि घटना के वक्त बस में कुल 22 सवारियां मौजूद थीं। 13 लोग ज्यादा घायल थे, जबकि नौ लोगों को मामूली चोटें आई थीं। बताया कि साफ्ट टूटने के कारण हादसा हुआ है, इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। एसओ संजीव शर्मा ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed