फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,accidant,dead,young boy ded

कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 12 Nov 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi,accidant,dead,young boy ded
प्रतापनगर। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुुर मार्ग पर सड़क पार करते समय मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना करने वाली कार और चालक को पकड़े जाने की जानकारी पर ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुरवा निवासी राजू (50) पुत्र रामचरन मजदूरी करता था। गुरुवार देर शाम हरदोई-सीतापुर मार्ग पर अपने गांव के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी गुड्डी देवी और पांच पुत्र व एक पुत्री है। दुर्घटना करने वाली कार को बरगदिया पिकेट के निकट ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed