{"_id":"6349b014e5794473fd7a7aad","slug":"hardoi-a-young-man-troubled-by-stomach-pain-committed-suicide-by-hanging-hardoi-news-knp7233049154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: पेट दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: पेट दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 15 Oct 2022 04:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सरांय मुल्लागंज में पेट दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। खेत में खड़े आम के पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिर्जापुर जिले के कस्बा सरांय मुल्लागंज निवासी रामबख्श (40) गुरुवार शाम से लापता था।
विज्ञापन
देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने खोजबीन की पर सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खेतों तरफ गए मोहल्ले के लोगों ने बाबू के खेत में खड़े आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के भाई रामऔतार ने बताया कि रामबख्श पेट दर्द से परेशान रहता था। लखनऊ के एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। उसे आराम नहीं मिल रहा था। दर्द से परेशान होकर भाई ने जान दे दी। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का और अविवाहित था। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन