{"_id":"6370e29507a53c0f357d1b5d","slug":"hardoi-40-thousand-rupees-stolen-in-shop-s-golak-hardoi-news-knp7280097118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः दुकान की गोलक में रखे 40 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः दुकान की गोलक में रखे 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। थाना क्षेत्र के रामापुर तिराहे के पास एक परचून की दुकान की गुल्लक में रखे 40 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने पड़ोसी दुकानदार समेत तीन लोगों पर शक जताकर पुलिस को तहरीर दी है।
रामपुर लाल निवासी उदयवीर ने बताया कि असमदा तिराहे पर उसकी परचून व गल्ले की दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान खुली छोड़कर शौच को गया था।
इसी बीच किसी ने गोलक में रखे 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। वापस आने पर गोलक देखी तो रुपये गायब थे। उसने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
उसने बताया कि पड़ोस स्थित दुकानदार अपने दो साथियों के साथ दुकान पर सामान खरीदने आया। उसने पड़ोसी दुकानदार व उसके साथियों पर रुपये चोरी करने का शक जताया है। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर मिली है। तीनों लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।