{"_id":"63079a6c17bac0076b26f284","slug":"hardoi-24-laptops-distributed-in-chief-minister-s-child-service-scheme-hardoi-news-knp7145907177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में बांटे 24 लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में बांटे 24 लैपटॉप
विज्ञापन
फोटो-38- लैपटाप देते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक साथ में राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विधायक माधवेन्द्र प?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की।
यहां अमृत महोत्सव गैलरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद गैलरी में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बैठक में राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक आशीष सिंह आशू, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, प्रभाष कुमार, अलका सिंह अर्कवंशी, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम वंदना त्रिवेदी, नगर मजिस्ट्रेेट डा. सदानंद गुप्ता रहे। बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 24 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए।
जल संरक्षण के कार्यों की सराहना
पोषण वाटिका व जल संरक्षण के संबंध में जिला प्रशासन के प्रयासों को लेकर एक वीडियो डिप्टी सीएम को दिखाया गया। इसे देखकर उन्होंने सराहना की। अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन ओपीडी भवन की डिजाइन देखी और अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के चलते अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के तीमारदारों को बाहर करा दिया।
सवायजपुर विधायक ने उठाया कटान का मुद्दा
सवायजपुर क्षेत्र में बाढ़ से हो रहे कटान का मुद्दा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने प्रमुखता से उठाया। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कटान रोकने के लिए कार्ययोजना बनाएं। जिलाधिकारी इस संबंध में बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों के साथ बैठक करें। विधायक ने सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टर न होने का मुद्दा भी उठाया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर कम से कम एक डॉक्टर रहे।