फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 1.34 crore mixed in seven blocks

Hardoi News: हरदोईः सात ब्लॉकों में 1.34 करोड़ का घालमेल

Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, 1.34 crore mixed in seven blocks
फोटो-14- जेल रोड पर बिना हेलमेट जाता पुलिस कर्मी। - फोटो : HARDOI
हरदोई। सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान तो बहुत चलते है मगर इसके प्रति जागरूकता की बात करें तो तस्वीर काफी धुंधली है। दरअसल आम लोग तो नियम पूरी तरह से नहीं मानते हैं, मगर पुलिस भी आम लोगों से पीछे नहीं है। नियमों का पालन कराने का ही नहीं इनका पालन करने की भी जिम्मेदारी उनकी है। इससे बेखबर सड़कों पर नियमों को तोड़ वह वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह यातायात माह मनाया गया। जिले भर में पुलिस कप्तान राजेश द्विवेदी के निर्देशन में यातायात जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया। यातायात माह का शुभारंभ शहर में पुलिस कप्तान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया था।
विज्ञापन

इसके बाद यातायात माह के समापन पर भी शहर में रैली निकाली गई थी। इन कार्यक्रमों का असर कितना पड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तमाम पुलिस कर्मी ही नियमों के प्रति बेपरवाह बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन -1 स्थान - जेल रोड, समय 11:30 बजे
हेलमेट लगाए बिना बाइक सवार आ जा रहे है। ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए है। इसी बीच कुछ पुलिस कर्मी भी बाइक से आ रहे थे। इनमें भी कुछ बिना हेलमेट के बाइक चला रहे है।
पुलिस कर्मियों के बिना हेलमेट के बाइक से चलने के दृश्य लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर यह सवाल तो उठा ही देते है कि जिन पर नियमों का पालन कराने का जिम्मा है। वो खुद ही इसके प्रति बेखबर बने हुए है।
सीन - 2- स्थान - स्टेशन रोड, समय -11:40
स्टेशन रोड पर पुलिस लाइन के पास से यातायात चल रहा है। अन्य वाहनों की तरह बाइक सवारों का आवागमन हो रहा है। अधिकांश ने हेलमेट नहीं पहन रखा है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल है।
यहां एक पुलिसकर्मी बाइक चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करते दिख जाता है। हेलमेट भी नहीं पहन रखा है। ऐसे में अब जिम्मेदारों का ध्यान उस ओर जाना चाहिए जब पिछले माह इस स्थान से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई थी।

360 का किया चालान
यातायात निरीक्षक अनिल यादव ने कहा कि पिछले माह यातायात नियमों को तोड़ने को लेकर शहर में 360 लोगों का चालान किया गया। पुलिस कर्मी यदि नियमों का पालन नहीं करेंगे तो नियमानुसार चालान काटा जाएगा। लेकिन अभी तक कितने पुलिस कर्मियों के चालान काटे गए हैं। इसकी जानकारी वह नहीं दे सके।

फोटो-15- स्टेशन रोड पर मोबाइल पर बात करते जा रहा पुलिस कर्मी।

फोटो-15- स्टेशन रोड पर मोबाइल पर बात करते जा रहा पुलिस कर्मी।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed