फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half the city celebrated Diwali with the lighting of lamps.

Hardoi News: दीपक की रोशन में आधे शहर ने मनाई दीपावली

Sun, 12 Nov 2023 07:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Half the city celebrated Diwali with the lighting of lamps.
हरदोई। दीपों के त्योहार पर शासन की ओर से भले ही बिजली विभाग को बेहतर नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हो।
विज्ञापन

मगर शहर में इसका असर नजर नहीं आया। आधे शहर के लोगों को बिजली न आने से दीपों की रोशनी में दीपावली मनानी पड़ी। इससे 20 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर में विद्युत आपूर्ति 220 केवीए उपकेंद्र मन्नापुरवा से की जाती है। जिससे एक दर्जन विद्युत उपकेंद्र जुड़े हुए हैं। शनिवार की शाम सात बजे 220 केवीए मन्नापुरवा के पास केबल बाॅक्स जल गया। इससे 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा और सांडी रोड की आपूर्ति बंद हो गई। इससे शहर के सरायथोक पूर्वी, पश्चिमी, धन्नूपुरवा, कन्हई पुरवा, लक्ष्मीपुरवा, प्रेम नगर कॉलोनी, राधानगर, राम नगरिया, कृष्ण नगरिया, आलू थोक, ऊंचा थोक, चौहान थोक, वैटगंज, बाबा मंदिर चौराहा, आलू थोक उत्तरी व बावन रोड की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शाम को गायब हुई बिजली पूरी रात नहीं आई। इससे लोगों को दीपावली दीपक की रोशनी में मनानी पड़ी। रविवार की सुबह भी बिजली आपूर्ति शुरू न होने पर लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। इससे क्षेत्र के 20 हजार उपभोक्ता परेशान हुए। रविवार की दोपहर 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। जिस पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर के आशा नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला प्रगति नगर की आपूर्ति शनिवार को पूरे दिन गुल रही। जो देर रात बहाल हो सकी थी। इससे उपभोक्ताओं को समस्या हुई। उपखंड अधिकारी आकाश वर्मा ने बताया कि 220 केवीए मन्नापुरवा के पास केबल बॉक्स जल गया था। इस कारण उसको बदलने में समय लगा। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed