फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half-naked body of a youth who had left for hospital was found on the road

Hardoi News: अस्पताल जाने के लिए निकले युवक का सड़क पर मिला अर्द्धनग्न शव

Wed, 08 Oct 2025 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Half-naked body of a youth who had left for hospital was found on the road
हरदोई। अस्पताल में भर्ती दोस्त की पत्नी का हाल लेने निकले युवक का शव मंगलवार रात देहात कोतवाली क्षेत्र में पड़ा मिला। शव अर्द्धनग्न था और रगड़ के निशान थे। पुलिस का दावा है कि वाहन में फंसकर 50 मीटर तक घिसटने के कारण घटना हुई है। भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कछौना नगर के ठाकुरगंज पतसेनी निवासी सुमित (28) संडीला की एक प्रतिष्ठित पेंट कंपनी में सुपरवाइजर थे। बड़े भाई अमित के मुताबिक, कछौना कोतवाली क्षेत्र के हिंदूखेड़ा निवासी सुमित के दोस्त राहुल की पत्नी कछौना चौराहे के पास एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। मंगलवार शाम राहुल ने सुमित को फोन करके अस्पताल आने को कहा था।
विज्ञापन

सुमित बाइक से अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात में सुमित घर वापस नहीं आए। आसपास उनकी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह अमित ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। इस दौरान पिहानी कोतवाली क्षेत्र के तत्योना गांव निवासी सुमित के बहनोई विवेक मिश्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से एक शव की तस्वीर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर नानकगंज झाला में एक कार शोरूम के सामने मंगलवार रात पड़ा मिला था। तस्वीर सुमित की होने के कारण इसकी जानकारी अमित को दी। कुछ देर बाद ही अमित अन्य परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान सुमित के रूप में की। सुमित छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर के और अविवाहित थे। देहात कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। मामले की जांच हत्या और हादसा दोनों दृष्टिकोण से की जा रही है।


अस्पताल के पास मिली बाइक और भवानीपुर से मिला मोबाइल
सुमित के छोटे भाई विनीत उर्फ रामजी ने बताया कि मंगलवार रात जब सुमित नहीं आए तो उनके मोबाइल पर फोन लगाया तो उधर से एक व्यक्ति की आवाज आई कि मैं कछौना कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर से बोल रहा हूं। बताया कि फोन सड़क पर टूटा पड़ा था। उसने अपने मोबाइल में सिम डाला है। फिर विनीत कछौना चौराहे से डेढ़ किलोमीटर दूर भवानीपुर मोबाइल लेने गए। वापसी में वह उसी प्राइवेट अस्पताल आए जहां राहुल की पत्नी भर्ती थीं। राहुल ने बताया कि सुमित आए थे लेकिन उन्हें दूध गर्म कराने के लिए भेजा था। तब से वह वापस नहीं आए। अस्पताल से सौ कदम दूर सुमित की बाइक मिली। बाइक की डिग्गी में दूध की बोतल भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed