फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half-burnt body of a woman found in Atrauli area on Hardoi-Lucknow border.

Hardoi News: हरदोई-लखनऊ की सीमा पर अतरौली इलाके में मिला महिला का अधजला शव

Thu, 30 May 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Half-burnt body of a woman found in Atrauli area on Hardoi-Lucknow border.
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ जनपद की सीमा पर महिला का अधजला शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए यहां लाकर शव को जला दिया गया।
हरदोई-लखनऊ जनपद की सीमा पर पवायां - गहदो मार्ग पर कटियार फार्म से पहले अतरौली थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को कुछ लोगों ने सड़क किनारे ही महिला का अधजला शव पड़ा देखा। शव के पास ही एक बोरी भी पड़ी हुई थी। आसपास की सड़क किनारे की पतवार भी आग लगने के कारण जल गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने शव को लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इससे पहले लखनऊ जनपद के रहीमाबाद और माल थाने की पुलिस भी मौके पर गई थी, लेकिन घटनास्थल अतरौली थाना क्षेत्र में होने के कारण वापस चली गई। उधर, दूसरी ओर घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही लखनऊ जनपद के पुलिस अधिकारियों ने भी घटना के संबंध में पूछताछ की। सीओ शिल्पा कुमारी भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed