फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guruji will increase the knowledge of weak students

कमजोर छात्रों को ढूंढकर गुरु जी अतिरिक्त कक्षा में बढ़ाएंगे ज्ञान

Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Guruji will increase the knowledge of weak students
हरदोई। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मजबूत किया जाएगा। शिक्षक अतिरिक्त कक्षा में छात्रों को पढ़ाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों व नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में जनपद के समस्त राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से कक्षा 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण योजना लागू की जा रही है। उपचारात्मक शिक्षण योजना में विद्यार्थियों का आकलन तीन स्तर पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा नौ एवं 10 में विज्ञान, गणित, हिंदी ,अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 11 एवं 12 में गणित, हिंदी, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान ,भौतिक विज्ञान ,जीव विज्ञान विषय में उपचारात्मक शिक्षण दिया जाएगा। उपचारात्मक शिक्षण का मूल्यांकन जनपद स्तर पर करने के लिए टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के नोडल अधिकारियों के रूप में विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी के उत्कृष्ट शिक्षक, विद्यालयों का भ्रमण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस पर डीआईओएस अमल कराएंगे। बैठक में शालिनी शर्मा ,कौशल किशोर, दिनेश पाल सिंह गौर, सुधाकर वाजपेयी आदि सहित समस्त प्रधानाध्यापक एवं नोडल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed