फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guru is not a body but consciousness: Kripal Sadhak

गुरु कोई शरीर नहीं, वरन चेतना है : कृपाल साधक

Sun, 21 Jul 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Guru is not a body but consciousness: Kripal Sadhak
हरदोई। रविवार को श्रीगुरु पूर्णिमा पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। लोगों ने श्रीगुरु भगवान का पूजन-अर्चन किया। परंपरा का निर्वहन करते हुए शिष्यों ने अपने-अपने गुरुओं की पूजा की और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

साधक सत्संग सेवा समिति के कार्यक्रम में कृपालु साधक डाॅ. राजेंद्र दत्त मिश्रा ने एक पुस्तक का विमोचन किया। गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाल। गुरुपूजन-गुरुतत्व चेतना का प्रतीक है। गुरु कोई शरीर नहीं वरन चेतना है, गुरु निजी होता है। शुद्ध मन से ज्ञान ग्रहण किया जा सकता है। गुरु के सानिध्य में समस्याओं का समाधान मिलता है। स्वार्थ से परे हटकर सद्ज्ञान सुनो तभी जीवन में उतरेगा। वर्ष की सभी पूर्णिमा ज्ञान संदेश से जुड़ी हैं। गुरु पूर्णिमा ज्ञान वर्षा की पूर्णिमा है। संसार का सुख आनंद अधूरा है पर अंदर आत्मा का आनंद पूर्ण है।
विज्ञापन

अग्नि की लौ हमेशा ऊपर सूर्य की ओर जाती है, आत्मा का अंश परमात्मा है, इसलिए आत्मा को आनंदित करें तभी परमात्मा की प्राप्ति होगी। इस मौके पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, ईओ विनोद कुमार सोलंकी, राकेश अग्रवाल, नीरज, उमेश अग्रवाल, राजीव दत्त, अभिषेक चतुर्वेदी, डाॅ. परिजात तिवारी, मनोज श्रीवास्तव सहित समिति से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन अखिलेश बाजपेयी, रामप्रकाश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर के रानीखेड़ा स्थित बाबा नीम करोली महाराज संत सेवा शिव आश्रम धाम पर रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कर्मयोगी संत बच्चा बाबा जी महाराज का गुरु पूजन किया। उन्होंने गुरु की महिमा का बखान किया। बच्चा बाबा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, भाजपा नेता पीके वर्मा, मनमोहन, संजय गुप्ता, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अशराफ टोला में गायत्री प्रज्ञा पीठ पर गुरुपूजन और हवन हुआ। महर्षि विद्या मंदिर पर महर्षि विश्व शांति आंदोलन का स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय संस्थापक श्रीगुरु महेश योगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार, जीडीसी के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलराम सिंह, प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी ने पूजन-अर्चन किया। महर्षि महेश योगीके प्रयासों और कार्यों को याद किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। संचालन सर्वेश मिश्रा, अंशू प्रजापति ने किया।
श्रीतुलसी अध्यात्मिक सत्संग सेवा समिति की ओर से ब्रह्मर्षि किरीट भाई का जन्मोत्सव मनाया गया। सदस्यों, पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। रेलवेगंज में भंडारा हुआ। प्रभाकर पांडेय, , नितिन तिवारी, प्रभाकर गुप्ता, अनूप पुरी, आकश जेठानी, रेनू अग्रवाल, मनीष शर्मा, भुवनेश भास्कर, आशीष जैन, शालिनी गुप्ता, आंशिका गुप्ता, वसुधा, अखिलेश अग्रवाल आदि साधक मौजूद रहे।
हरदोई। सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था गौरव जन कल्याण संस्थान की ओर से गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जेके पब्लिक स्कूल सभागार में शुभारंभ स्कूल के निदेशक राजीव मोहन अवस्थी व गुरुजनों ने मां सरस्वती, गणपति के चित्र पर पुष्पांजलि दीप प्रज्वलित कर किया। पल्लवी मिश्रा ने मां वीणापाणि व गुरुवंदना प्रस्तुत की।

संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, सचिव अभिषेक गुप्ता ने गुरुजन डॉ. शीला पांडेय. डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान स्वरुप श्रीवास्तव, अदिति गौड़, रामेश्वर दयाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह राठौर, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जेके शर्मा, जोजोमोन पैकड़ा, नवनीत सिंह राठौर, इसरार हुसैन सिद्दीकी, एसके पांडेय, अतुल कुमार गुप्ता, अमित कुमार शुक्ला व परितोष अवस्थी को सम्मानित किया। प्रतिभा सिंह ने सेवानिवृत प्रधानाचार्य कुंजलता श्रीवास्तव, गौरव व दीपिका श्रीवास्तव ने राजीव मोहन अवस्थी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अमेरिका से लाइव जुड़े रुदा पात्रों और पियानो प्रशिक्षिक साई राधिका पात्रो के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed