फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guilty policemen action

दोषी पुलिसकर्मियों पर करें कार्रवाई

Sat, 14 Mar 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Mar 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Guilty policemen action

शाहाबाद के अधिवक्ता की पिटाई के खिलाफ रिपब्लिकन

विज्ञापन
पार्टी ऑफ इंडिया ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा इलाहाबाद में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की हत्या पर भी रोष जताया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार ने कहा कि इलाहाबाद में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या ने सिद्ध कर दिया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है।

मुख्यमंत्री जिस प्रकार अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठियां चलवा रहे हैं, ऐसी सरकार का सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय परिसरों में सुरक्षा बलों के अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के प्रवेश से पूर्व उनके अस्त्र शस्त्र जमा करके आने के निर्देश दिए जाएं।

दोषी दरोगा को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए। मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल अधिवक्ताओं को एक-एक लाख रुपये की धनराशि दी जाए। साथ ही मृतक अधिवक्ता के आश्रित को नौकरी दी जाए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया।

इसमें शांतिपूर्वक विरोध कर रहे शाहाबाद के अधिवक्ता रमाकांत त्रिपाठी को पीटने वाले शाहाबाद कोतवाली के दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित किया जाए। इस मौके पर चेतराम, राजाराम, शिवचरन लाल वर्मा, तोताराम, महेश बाबू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed