फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guard posted at the gate, the house was looted, seven suspended

Hardoi News: गेट पर तैनात रही गारद, घर में हो गई थी लूट, सात निलंबित

Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Guard posted at the gate, the house was looted, seven suspended
हरदोई। गेट पर पुलिस गारद तैनात रही और बदमाश घर में घुसकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता के पुत्र को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूट ले गए थे। एसपी ने मामले में पूरी गारद (सात पुलिस कर्मियों) को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन



सुरसा के ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भाजपा नेता धनंजय मिश्र के आवास पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गारद तैनात है और इनके निजी सुरक्षा कर्मी भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से तैनात गारद में तैनात पुलिस कर्मी उनके आवास के मुख्य गेट सहित अन्य गेट व दरवाजों पर ड्यूटी पर थे। घटना वाली रात भी पुलिस कर्मी गेट पर तैनात थे।
विज्ञापन




ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि मलिहामऊ स्थित आवास में मंगलवार छह अगस्त की रात मकान में चार बदमाश घुस आए। तमंचे के बल पर 14 वर्षीय पुत्र सार्थक मिश्रा को धमकाकर नकदी-जेवर की जानकारी ली। बदमाशों ने नीचे और दूसरी मंजिल पर रखी अलमारियों से लगभग चार लाख रुपये के नकदी और जेवर लूट लिए थे और इनके कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी थी। घटना के बाद बदमाश पुत्र सार्थक को एक कमरे में छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब 15 मिनट बाद सार्थक ने कमरे की कुंडी खोलकर घटना की जानकारी दी तो घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने गारद में शामिल पुलिस कर्मियों और निजी सुरक्षा कर्मियों की मदद से बदमाशों की तलाश की। बताया कि इस दौरान मलिहामऊ इंटर काॅलेज के पास चार संदिग्ध दिखे थे। बुलाने पर इन लोगों ने फायर किए थे, जवाब में पुलिस कर्मियों ने फायर किए, लेकिन संदिग्ध युवक भाग गए।



इसी मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मलिहामऊ गांव निवासी धनंजय मिश्र के आवास पर गारद में तैनात पुलिस कर्मियों की प्रथम दृष्टया कर्तव्य और ड्यूटी में लापरवाही की पुष्टि हुई है। इस पर गारद में तैनात रहे आरक्षी रामखेलावन, आदेश कुमार, पंकज कश्यप, विकास कुमार, धर्मेंद्र सिंह पांचाल, सचिन विहान, गोलू को कर्तव्य और ड्यूटी में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई है।

हरदोई। मलिहामऊ में गारद में तैनात सात पुलिस कर्मी एक मकान की सुरक्षा नहीं कर पाए।
भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख के मकान में पुत्र को बंधक बनाकर हुई लूट की घटना को लेकर कहीं न कहीं सवालियां निशान लग रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई हैं और खुलासे के करीब पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

सुरसा क्षेत्र के महिलामऊ निवासी भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेष कुमार मिश्रा उर्फ धनंजय मिश्र के मकान पर सुरक्षा के लिए गारद तैनात हैं।

यह गारद इनके पिता डॉ. हरिशंकर मिश्र और इनके भाई ब्लॉक प्रमुख रहे संजय मिश्रा की हत्या के बाद से तैनात हैं। उन्होंने पुलिस गारद मकान पर तैनात होने के साथ ही निजी सुरक्षाकर्मी भी लगा रखे हैं।

जैसा कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया और दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना की रात छह अगस्त को पुलिस गारद में तैनात पुलिस कर्मी के मकान के मुख्य गेट सहित अन्य दो गेटों पर ड्यूटी पर थे जबकि, बदमाश खेतों की ओर से मकान के पीछे की चहादीवारी से कूद अंदर आने के बाद दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया और घुस गए थे।

बदमाशों का उद्देश्य क्या था? इसकी जानकारी तो, पकड़ने के बाद ही हो सकेगी। बताया कि पुत्र सार्थक के जागने पर एक बदमाश ने तमंचा लगाकर बंधक बना लिया। इसके बाद मकान में रखीं अलमारियों को खंगाला। नकदी और जेवर लेकर पीछे की ओर से भाग गए।

पुत्र की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद ही घटना की जानकारी सभी को हो पाई थी। इस पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पुलिस कर्मियों और निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ चार पहिया वाहन से बदमाशों को तलाशने का अभियान चलाया लेकिन, बदमाश भाग गए।


ऐसे में सवाल उठता है कि सात पुलिस कर्मी एक घर को सुरक्षित नहीं बचा पाए, जबकि चार बदमाश बंधक बनाकर लूट कर ले गए। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed