{"_id":"57e815414f1c1bc704573ef9","slug":"guard-fill-a-hunger-strike-after-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल के बाद जेल भरेंगे होमगार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल के बाद जेल भरेंगे होमगार्ड
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाोमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में चकबंदी कार्यालय के सामने बैठक हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि मात्र आश्वासन देकर शासन ने होमगार्डों को छला है। अब होमगार्ड भूखहड़ताल से लेकर जेल भरकर संघर्ष को विवश हैं।
विज्ञापन
कहा कि अगस्त में किए गए प्रदर्शन व धरना आदि के बाद में शासन ने प्रतिनिधि मंडल से हुई वार्ता के बाद नियमित ड्यूटी व नियत मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया था। एक माह गुजर जाने के बाद भी कोई दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। होमगार्ड जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर संघर्ष करने को विवश हैं। एक से तीन अक्तूबर तक संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। चार व पांच अक्तूबर को भूख हड़ताल जीपीओ पार्क लखनऊ में की जाएगी। इसके अलावा छह अक्तूबर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे, राजकुमार यादव, मदन मोहन शुक्ला, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, शरद मिश्र, आशुतोष अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन