फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Grand procession out

धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Mon, 23 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 23 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Grand procession out

पिहानी (हरदोई)। दिसंबर में होने जा रहे अश्वमेध यज्ञ की तैयारियाें रविवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गई। सुबह शोभायात्रा में शामिल मुख्य कलश का जगह-जगह स्वागत व पूजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे एसडीएम अशोक शुक्ला ने अश्वारोही के रूप में अश्व पर सवार होकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा करते हुए यज्ञ की तैयारियों को दिशा दी। गायत्री तपोवन हरिद्वार के प्रमुख ट्रस्टी सुभाष नागपाल ने कहा कि यज्ञ परमार्थ का पुण्य दान किए गए सवा मन सोने के बराबर होता है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह गायत्री प्रज्ञा पीठ के निकट चेयरमैन डा. सईद खां ने हरी झंडी दिखाते हुए शोभायात्रा की शुरुआत की। यहां से भूरेश्वर मंदिर पहुंची शोभायात्रा में शक्ति कलश का पूजन पंडित हरी मिश्र व दीपक ने किया। इसी तरह से  मंशानाथ मंदिर पर सावित्री वाजपेयी, मोहनी दीक्षित व संजीव शर्मा, ठाकुरद्वारा पर सेठ निरंकार नाथ, पुरानी पुलिस चौकी के निकट राजीव गुप्ता, राजू गुप्ता, अमित मिश्रा ने, कटराबाजार में रामऔतार पटवा ने व इच्छापूर्णी मंदिर पर वैष्णव हरिचरन लाल रस्तोगी व ओम रस्तोगी ने पूजन किया। इसके बाद प्रमुख मार्गोँ से भ्रमण करती हुई शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पहुंची।
विज्ञापन


शोभायात्रा में शामिल दुर्गा व सरस्वती जी झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। शोभायात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी बैंडबाजे के साथ आगे आगे चल रहे थे। ठीक पीछे सर्वेश जनसेवा इंटर कालेज के बच्चे अपनी साइकिल टोली के साथ थे। जूनियर हाईस्कूल परिसर में गायत्री तपोवन हरिद्वार के प्रमुख ट्रस्टी सुभाष नागपाल ने सपत्नीक पूजन किया। पूर्व जिलाधिकारी एके सिंह राठौर व एसडीएम शाहाबाद अशोक शुक्ला ने मुख्य कलश का पूजन किया। प्रवचन के दौरान सुभाष नागपाल ने कहा कि जिन्हें आत्मबोध हो जाता है उनके भीतर चार दैवीय गुण उत्पन्न हो जाते हैं, भयमुक्ति, चिंता मुक्ति, भोग मुक्ति साथ ही उनके लिए मोक्ष की राह सशक्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परोपकार का संबंध केवल शरीर से है जबकि यज्ञ का संबंध सीधे आत्मा से होता है। पूजन में उन्नाव से आए मुकेश गुप्ता, राघवेंद्र, शिवानी, सजल गुप्ता राम कुमार श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। लखनऊ से पधारे पत्रकार वीर विक्रम सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्या डा. सुमनलता द्विवेदी, विनोद राठौर, सुरजीत वर्मा, विमल मिश्रा, मनीष बाजपेई, बृजेश कबीर, अनुपम अग्रवाल ने ज्योति पूजन किया। हिंदू, मुस्लिम, सिख, जैन और ईसाई धर्मों के प्रतिनिधियों ने दीप जलाए।


इस अवसर पर अली कौसर जैदी, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, सरनाम सिंह, ओमप्रकाश शुक्ला, रामू सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम अशेाक शुक्ला ने अश्वारोही के रूप में अश्व पर सवार होकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। टोली की ओर से 108 शिलाएं भी पूंजी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed