{"_id":"5db9d56d8ebc3e93be635dee","slug":"gramodyog-department-will-develop-11-industries-hardoi-news-knp5227369188","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 इकाइयां स्थापित करेगा ग्रामोद्योग विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 इकाइयां स्थापित करेगा ग्रामोद्योग विभाग
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के तहत जिले में 11 इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 55 लाख के पूंजी निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके जरिये बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि इस योजना में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार 10 लाख तक की उत्पादन व सेवा आधारित परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कर सकते हैं। जिस व्यक्ति ने किसी भी सरकारी योजना में अनुदान का पूर्व में लाभ न लिया हो, वह पात्र होगा। योजना का लाभ परिवार में एक ही व्यक्ति को मिलेगा। इसमें नई इकाइयां ही लगाई जाएंगी। इसमें आईटीआई, पालीटेक्निक प्रशिक्षित युवकों व कारीगरों को वरीयता दी जाएगी। इकाई स्थापित करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऋण के लिए 15 नवंबर तक वेबसाइट www.upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मिलेगा एकमुश्त समाधान योजना का लाभ
हरदोई। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एकमुश्त समाधान योजना लागू है। ऋण ब्याज जमा न कर पाने वाले उद्यमियों को लाभ दिया जाएगा। योजना में ब्याज व दंड ब्याज मुक्त कर केवल मूलधन वसूल करने का निर्णय लिया गया है। यह योजना मात्र दो माह 15 नवंबर से 15 जनवरी 2020 तक ही प्रभावी होगी।