फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government's achievements make the opposition unemployed: Satish Mahana

सरकार की उपलब्धियों ने विपक्ष को कर दिया बेरोजगार: सतीश महाना

Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements make the opposition unemployed: Satish Mahana
फोटो-10- कलक्ट्रेट सभागार में जिले की उपलब्धियों की पुस्तक सुशासन के तीन वर्ष पुस्तक का विमोचन करत? - फोटो : HARDOI
प्रदेश सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में इतने कार्य कर डाले कि विपक्ष को धरना प्रदर्शन के लिए कोई मुद्दा ही नहीं रखा और विपक्ष को बेरोजगार सा कर दिया है। यह बात औद्योगिक विकास विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने प्रेस वार्ता में कही।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास विभाग मंत्री व प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि वर्ष 2014-17 के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमआदमियों के लिए वह कार्य करके दिखला दिए जो आजादी के बाद 67 सालों में नहीं हुए।
विज्ञापन

प्रदेश में आने के बाद भाजपा सरकार ने गांव-गांव शौचालय बनवा दिए। उन्होंने दावा किया कि पहले विधायक को आवास व शौचालयों का कोटा दिया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे भी खत्म कर दिया। शहर हो या ग्रामीण जिसको आवास की जरूरत उसे सरकार धन जारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे बिजली आ रही। टेल तक सफाई होने के बाद नहरों में पानी है यानी विपक्ष पहले से ही बेरोजगार है तो धरना प्रदर्शन के लिए भी मुद्दा न छोड़ सरकार ने उन्हें और बेरोजगार कर दिया।
स्कूलों में गुणवत्ता परक शिक्षा तो मिली ही कुर्सी मेज देना शुरू कर दिया। बिना लाठी खाए किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ओलावृष्टि होते ही 10 लाख का मुआवजा तत्काल बांटा गया।
दो करोड़ 50 लाख की राशि प्रशासन को और मिल रही है, जिसे पीड़ितों में मुआवजे के तौर पर वितरित कर दिया जाएगा।
इस मौके पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, विधायक आशीष सिंह, विधायक रजनी तिवारी, विधायक राजकुमार अग्रवाल व विधायक प्रभाष कुमार के अलावा डीएम पुलकित खरे व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गैर भाजपाई दलों को घेरते हुए कहा कि अन्य दलों के विधायक पांच साल बाद जनता के बीच जाते थे और यह कहते थे कि हमें माफी दे दो, जो कार्य रह गए वह इस बार पूरा कराएंगे। लेकिन भाजपा के विधायक सांसद हर वर्ष जनता के बीच अपना रिपोर्ट कार्ड दे रहे हैं। यह है सरकार की उपलब्धि।
सरकार की उपलब्धियों को गिनाते समय एक समय ऐसा भी आया जब प्रभारी मंत्री भावुक हो गए और कहा कि गंगा जल हाथ में लेकर कसम खा सकते कि अटल जी के पहले और बाद में घोटालों में रिकार्ड बने, लेकिन भाजपा ही एक पार्टी रही जिसने सरकार बनाने के बाद सिर्फ जनता के लिए कार्य किया।
प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कोरोना पर लोगों को चेताते हुए कहा कि लोगों को इस माहौल में डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उचित कदम उठा रही है, लेकिन इस विपदा का सामना सभी को मिलकर करना होगा।
जागरूक रहे। बिना जरूरी कार्यों के घर से कम निकलें। एहतियात जरूर बरतें। सैनिटाइजर या मास्क आदि का स्टाक न करें। यदि कहीं ऐसी शिकायत आए तो प्रशासन उस ओर कार्रवाई करें।
प्रदेश से लेकर जिले में हुए विकास कार्यों को जब प्रभारी मंत्री ने पढ़ना शुरू किया और बेहतरीन कार्य प्रोजेक्टर पर दिखने शुरू हुए तो लगा हम सच में नई दुनिया में है जहां हर जगह सब अच्छा अच्छा है, लेकिन जब पत्रकारों ने प्रश्न पूछा तो कई लटकी योजनाएं सामने आ गईं जिसमें मंत्री को भी कहना पड़ गया कि अभी उनकी जानकारी में नहीं पता करते हैं।
इनमें लखनऊ संडीला से आगे का फोरलेन, अर्जुनपुल, व्यवस्थाहीन ट्रामा सेंटर, पालिका का बालिका इंटर कालेज, बारात घर, कृषि विश्वविद्यालय, औषधि केंद्र में औषधि व नगर पालिका की टूटी गलियां व साफ सफाई शामिल रहीं।

प्रभारी मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में सुशासन के तीन वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तिका का विमोचन भी किया। जिसमें तीन वर्षों में हरदोई में किए गए कार्यों को समाहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed