{"_id":"67c738d5cc952df2b2048159","slug":"government-recognized-vehicle-training-center-will-be-established-in-the-district-hardoi-news-c-213-1-hra1004-127749-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले में स्थापित होगा सरकार से मान्यता प्राप्त वाहन प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले में स्थापित होगा सरकार से मान्यता प्राप्त वाहन प्रशिक्षण केंद्र
विज्ञापन
हरदोई। दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अब हर चालक को प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है।
नया लाइसेंस बनवाने या फिर नवीनीकरण कराने पर टेस्ट देना होगा और फेल होते हैं तो प्रशिक्षण लेना पड़ेगा। चालकों के प्रशिक्षण के लिए ही अब जिले में प्रत्यायन चालन परीक्षण केंद्र (एडीटीसी) स्थापित होंगे। केंद्र संचालन के लिए निजी क्षेत्र से पहले आओ पहले पाओ की नीति पर आवेदन मांगे गए हैं।
दो पहिया, चार पहिया व भारी वाहन प्रशिक्षण के लिए के लिए सरकार से मान्यता प्राप्त प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराने को मंजूरी दी गई है। सड़क परिवाहन और राज्य मार्ग मंत्रालय ने रायबरेली और 16 जिले जिनमें ड्राइवर ट्रेनिंग और टेस्टिंग इंस्टीट्यूट स्थापित है, उनको छोड़कर अन्य सभी जिलों में प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसी योजना में हरदोई जिले में भी एडीटीसी स्थापित होगा। सरकार ने प्रशिक्षण केंद्र को निजी क्षेत्र के सहयोग से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण सचिव ने ऐसे जिले जिनमें जनसंख्या के सापेक्ष प्रशिक्षण केंद्र कम हैं या नहीं हैं। वहां पर एडीटीसी स्थापित किए जाएंगे।
इसके लिए पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर आवेदन लिए जाएंगे। आवेदकों को नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल से निरीक्षण करवाकर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और जनसंख्या के संबंध में प्रमाण पत्र सहित आवेदन जमा करना होगा। एआरटीओ संजीव कुमार ने बताया कि आवेदनों को लिया जा रहा है, पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर लोगों को लाभांवित किया जाएगा।