फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government is doing marketing by giving appointment letters to police candidates

Hardoi News: पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर सरकार कर रही मार्केटिंग

Sun, 15 Jun 2025 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Government is doing marketing by giving appointment letters to police candidates
हरदोई। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने लखनऊ में पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नियुक्ति पत्र विभाग देता है, लेकिन सरकार केवल मार्केटिंग करने के लिए पूरे प्रदेश के पुलिस अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से लखनऊ बुला रही है। सैंकड़ों करोड़ पानी की तरह बहाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नौ छोटे-छोटे दलों को मिलाकर लोक मोर्चा बनाने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जनहित रथ यात्रा निकाल रहे हैं। रविवार को हरदोई आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार गुंडाराज की पर्याय बन चुकी थी, लेकिन योगी की सरकार आज अखिलेश के गुंडाराज को मात दे रही है।
विज्ञापन

इसलिए दोनों गुंडाराज और जंगल राज के प्रतीक हैं। अखिलेश यादव स्वयं दिग्भ्रमित हैं कभी पीडीए का मतलब पिछड़ा बताते हैं कभी पंडित, अगड़ा बताते हैं। कभी आधी आबादी बताते हैं कभी अल्पसंख्यक। ये कार्यकर्ताओं को क्या दिशा देंगे। सरकार पर हमला करते हुए कि कहा कि प्रदेश जंगलराज बन गया है। स्कूल बंद हो गए हैं। एससी/एसटी और ओबीसी नौजवानों की हत्या हो रही है। देश का नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहा है और अपने चाहते उद्योगपतियों को खुश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का पुलिस प्रशासन नव नियुक्त अभ्यर्थियों को ढोने में लगा है। सैंकड़ों करोड़ पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। यह अत्यंत निंदनीय है। कहा कि भाजपा और सपा एक है।

भाजपा कट्टर हिंदूवाद की बात करती है। अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदूवाद की बात करते हैं तो लड़ाई सॉफ्ट हिंदू और हार्ड हिंदू की नहीं है। लड़ाई है बेरोजगारी की, महंगाई पर रोक लगाने की, गरीबी खत्म करने की, निशुल्क शिक्षा की, स्वाभाविक रूप से आज उत्तर प्रदेश की जनता की कसौटी पर दोनों फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed