{"_id":"2693889aa6dbae4f681485f82fc46c24","slug":"government-doctors-also-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी चिकित्सक को भी स्वाइन फ्लू! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी चिकित्सक को भी स्वाइन फ्लू!
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने लगा है, जिले
विज्ञापन
में एक और संदिग्ध स्वाइन फ्लू का रोगी मिला। अब एक सरकारी चिकित्सक में
स्वाइन फ्लू की आशंका पर नमूना परीक्षण को भेजा गया है।
आसपास के जिलों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। जिले में विगत दो दिन में दो स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगी प्रकाश में आए। बुधवार को शहर के एक व्यक्ति में लक्षण मिलने पर जांच के लिए सैंपल लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया था।
उसको 21 फरवरी से बुखार शुरू हुआ था। वहीं गुरुवार को लखनऊ में रहने वाले सरकारी चिकित्सक का नमूना लिया गया। वह जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। उनको 22 फरवरी से बुखार की शिकायत हुई थी।
जिले स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले मिलने पर विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि लक्षण के आधार पर नमूना भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्थित स्पष्ट हो सकेगी।