फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gopamau-Pihani-Itauli road will be rejuvenated

हरदोई: गोपामऊ-पिहानी-इटौली मार्ग का होगा कायाकल्प

Sun, 12 Feb 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 12 Feb 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Gopamau-Pihani-Itauli road will be rejuvenated
गोपामऊ-पिहानी-इटौली मार्ग का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

- पीडब्ल्यूडी ने 2.50 करोड़ की लागत से शुरू कराया मार्ग का सुदृढ़ीकरण
- 14 किलोमीटर टू-लेन के लिए 40.50 करोड़ का शासन को भेजा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सब कुछ ठीक रहा और समय से काम पूरा हुआ, तो गोपामऊ से पिहानी और इटौली तक के सफर में लोगों को गड्ढों से राहत मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के कायाकल्प का काम शुरू करा दिया है। इस पर 2.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पिहानी से गोपामऊ तक मार्ग को टू-लेन बनवाए जाने के लिए भी लोक निर्माण विभाग 40.50 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग का भी चौड़ीकरण कराए जाने से करीब 100 गांवों के हजारों लोगों को सहूलियत हो जाएगी।
पिहानी से नगर पंचायत गोपामऊ होते हुए इटौली को जोड़ने वाले मार्ग पर गड्ढों के कारण राहगीरों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता था। लोगों को आवागमन में कमर दर्द झेलने के साथ ही हादसों की भी आशंका रहती है। वहीं चीनी मिल को आपूर्ति होने वाले गन्ना के वाहनों को भी निकलने में समस्या का सामना करना पड़ता था। विशेष मरम्मत के तहत इस सड़क को लोक निर्माण विभाग ने शामिल किया। प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के दुरुस्तीकरण के लिए भेजे गए 2.50 करोड़ के इस्टीमेट को मंजूरी के साथ ही बजट का भी प्रावधान कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एके मिश्र ने बताया कि शासन की ओर से 20 प्रतिशत राशि जारी हो गई है। बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। सड़क के गड्ढों को पहले पाटकर सड़क का समतलीकरण कराया जाएगा, इसके बाद डामर-बजरी की लेयर डालकर सड़क का कायाकल्प कराया जाएगा। इससे 50 से अधिक से गांवों के लोगों को सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद पिहानी को नगर पंचायत गोपामऊ से जोड़ने वाले करीब 14 किमी लंबाई वाले इस मार्ग को टू-लेन बनवाया जाएसा। अभी यह मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने इसके चौड़ीकरण प्रस्ताव दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से टू-लेन बनवाए जाने के लिए 40.50 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी गई है। टू-लेन होने से आवागमन में लोगों को सहूलियत होगी। अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि डीपीआर पर जल्द ही स्वीकृति की संभावना है। इस मार्ग का इटौली से गोपामऊ तक का हिस्सा पहले ही टू-लेन बनवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को लोगों को होगी आसानी
बाउली, कुल्लही, मंझिया, बखरिया, रनियामऊ, टंडौना, लेहना, बेलाकपूर, जरेली, काशीखेड़ा, बझेड़ा आदि गांवों के लोगों को सीधे तौर पर आसानी होगी।यह मार्ग सीतापुर के कस्बा पिसावां, महोली को भी जोड़ता है। पिहानी से मेडिकल कॉलेज के लिए यह सड़क आवागमन का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed