फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   goods train divides due cupling break

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, पांच घंटे खड़ी रही अकाल तख्त

Sat, 26 Oct 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
goods train divides due cupling break
हरदोई टोडरपुर के पास ट्रैक पर टूटी पड़ी मालगाड़ी कपलिंग। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
हरदोई। टोडरपुर के पास शुक्रवार शाम डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंट गई। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया। सात बजे शाहाबाद स्टेशन पहुंची अकाल तख्त एक्सप्रेस का इंजन लगाकर अलग हुए वैगन को बेहटागोकुल स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंचाया गया। रात 12 बजे ट्रैक क्लीयर होने पर अकाल तख्त एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ जा रही खाली मालगाड़ी बॉक्स-एन शुक्रवार शाम टोडरपुर के पास पहुंची। इस बीच तेज आवाज के साथ इंजन के सातवें और आठवें डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंग तेज आवाज के साथ टूट गई। कपलिंग टूटने से 58 वैगन वाली मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। चालक से इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने डाउन ट्रैक पर ट्रैफिक रोक दिया। सीएमआई अंबुज मिश्र समेत अन्य अधिकारी हरदोई स्टेशन पर पहुंच गए। मालगाड़ी के इंजन से जुड़े अगले 51 डिब्बों को कौढ़ा स्टेशन की लूप लाइन पर भेजा गया।
विज्ञापन

इस बीच लगभग सात बजे डाउन ट्रैक पर आ रही 12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस को शाहाबाद स्टेशन पर रोक दिया। अकाल तख्त का इंजन टोडरपुर मंगाकर कॉशन पर मालगाड़ी के सात वैगन को बेहटागोकुल स्टेशन की लूप लाइन पर पहुंचाकर डाउन ट्रैक क्लीयर कराया गया। इस कवायद में पांच घंटे लग गए। इसके बाद इंजन को शाहाबाद पहुंचाया गया। इंजन लगाकर 12 बजे अकाल तख्त एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इसके पीछे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व श्रमजीवी एक्सप्रेस को भी दो से तीन घंटे शाहाबाद व रौजा स्टेशन के बीच खड़े रहना पड़ा। टीआई शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पांच घंटे में ट्रैक क्लीयर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिरेल होते बची मालगाड़ी
हरदोई। जानकारों का कहना है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय मालगाड़ी की रफ्तार कम थी, इसलिए ये डिरेल होने से बच गई।
सही जानकारी न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
हरदोई। शाहाबाद स्टेशन पर सात बजे पहुंची डाउन लाइन की अकाल तख्त एक्सप्रेस काफी देर तक स्टेशन पर खड़ी रही तो यात्रियों ने जानकारी जुटाना शुरू किया। स्टेशन स्टाफ द्वारा सही जानकारी न दिए जाने पर यात्रियों की नाराजगी बढ़ गई। यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। मुरादाबाद से असनसोल जा रहे सौरभ घोष व सुशांत घोष, बरेली से पटना जा रहे रजनीकांत शर्मा, मुरादाबाद से लखनऊ जा रहे डॉ. विवेक मिश्रा व कोच एस-5 में सवार डॉ. कीर्ति श्रीनेत ने बताया कि ट्रेन स्टेशन पर पांच घंटे खड़ी रही। इस बीच स्टेशन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। जो लोग मिले भी वह भी सही जानकारी नहीं दे सके। यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी मिलने पर सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह समेत थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed