{"_id":"61817b45fbcb24081d4eedf5","slug":"give-sugercane-payment-in-time-hardoi-news-knp661968826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य का भुगतान समय से कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य का भुगतान समय से कराएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मंगलवार को जनपद की लोनी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। डीएम अविनाश कुमार ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से गन्ना लेकर आए किसानों की तौल की शुरुआत कराई। डीएम ने कहा कि किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से किया जाए।
जनपद में लोनी, रूपापुर और हरियावां चीनी मिले हैं। जिले के लगभग एक लाख किसान गन्ने की फसल बेचते हैं। मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार ने लोनी चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत की।
डीएम ने कहा कि गन्ना किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए। चीनी मिल के इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियों का इस्तेमाल करने के लिए कहा। वैज्ञानिक तकनीक से उपज बढ़ाने पर भी जोर दिया। फसल के अवशेष न जलाने की बात भी कही।
विज्ञापन
इस सत्र में चीनी मिल को 148.07 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया है। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक आरएल टामक और वरुण श्रीराम ने पेराई सत्र के शुभारंभ पर मौजूद किसानों से वर्चुअली बात की। कहा कि किसान सर्वोपरि हैं। चीनी मिल और किसान एक वाहन के पहियों की तरह हैं। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन, शाहाबाद के ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी, शाहाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।