फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   give justice to poor people

गरीब, असहाय व महिलाओं को न्याय दिलाने को प्राधिकरण तत्पर: जिला जज

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
give justice to poor people
कार्यक्रम में मौजूद न्यायिक अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गांधी भवन सभागार में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला जज सुरेंद्र सिंह ने कहा कि असहाय व महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्राधिकरण सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं। योजनाओं के बारे में और लोगों को भी बताएं।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने कहा कि महिलाएं शक्ति को पहचानें और किसी भी अपराध या समस्या के निराकरण के लिए पुलिस का सहयोग लें। घटना होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 112, 108, 1090, 1076 पर फोन करें। साइबर क्राइम होने पर तुरंत 155260 पर कॉल करें। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट साइबरक्राइम डाट जीओवी डाट इन पर शिकायत दर्ज कराएं। सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने गोल्डन कार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि महिलाएं जागरूक बनें और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करें। बेटियों को पढ़ा लिखाकर योग्य बनाएं। डीआईओएस वीके दुबे ने कहा कि सभी मताधिकार का प्रयोग करें। प्राधिकरण सचिव अलका पांडे ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, शादी अनुदान, उज्जवला योजना, गोल्डन कार्ड, पेंशन के प्रमाण पत्र व दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed