फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girls of KGBV Sandi will get a new hostel

Hardoi News: केजीबीवी सांडी की छात्राओं को मिलेगा नया हॉस्टल

Wed, 13 May 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Girls of KGBV Sandi will get a new hostel
हरदोई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। छात्राओं की सुविधा और सहूलियत के लिए सांडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) 2.42 करोड़ से अधिक रुपये से छात्रावास बनवाया जाएगा। शासन ने यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यदायी संस्था ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन




केजीबीवी में आवासीय शिक्षा की व्यवस्था दी गई है। पहले से संचालित विद्यालयों में छात्राओं के रहने के लिए इंतजाम तो हैं लेकिन अब इन विद्यालयों में माध्यमिक कक्षा की पढ़ाई भी संचालित कराई जाएगी। इसके लिए छात्राओं के रहने के लिए इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित केजीबीवी में छात्राओं के लिए नवीन हॉस्टल बनवाया जाएगा। शासन ने इसके लिए दो करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। कार्यदायी संस्था के तौर पर यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कार्यदायी संस्था ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन




बताया कि कार्यदायी संस्था ने 11 से 18 मई के मध्य निविदा आमंत्रित की हैं। 18 मई को शाम चार बजे तकनीकी निविदा कमेटी की मौजूदगी में खोली जाएंगी। छात्रावास बन जाने से माध्यमिक कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को रहने के लिए दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केजीबीवी को कक्षा आठ से उच्चीकृत कर माध्यमिक कक्षाओं का संचालन शुरू कराया गया है। वर्तमान शैक्षिक सत्र में कक्षा आठ पास करने वाली छात्राओं को केजीबीवी में ही कक्षा नौ में प्रवेश दिलाए जा रहे हैं। इससे छात्राओं की पढ़ाई जारी रहेगी और उन्हें दूसरे विद्यालयों की दौड़-भाग नहीं करनी होगी। वहीं सांडी केजीबीवी में बनवाए जाने वाले छात्रावास का काम गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. के महाप्रबंधक को दिए गए हैं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed