फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girls complaints about molestation, boy set ablaze her house

छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज होकर छप्पर में लगाई आग

Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
girls complaints about molestation, boy set ablaze her house
छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी किए जाने की शिकायत से नाराज किशोर ने परिजनों के साथ मिलकर छात्रा के घर में पड़े छप्पर में आग लगा दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छेड़छाड़, आगजनी और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दो पुत्रियां शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा आठ की छात्रा हैं। गांव में मकान के पड़ोस में ही रहने वाले दो किशोर आए दिन पुुत्रियों से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करते थे।
इसकी शिकायत देहात कोतवाली में की गई तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर फटकार लगाई और छोड़ दिया। इससे नाराज होकर एक किशोर ने परिजनों के साथ मिलकर उसके छप्पर में आग लगा दी।
विज्ञापन

देहात कोतवाल रंधा सिंह ने बताया कि दो सगे नाबालिग भाइयों के विरुद्ध तहरीर मिली थी। जांच में एक के पांच दिन से पानीपत में होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed