फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl's body found floating in Garra river

Hardoi News: गर्रा नदी में उतराता मिला युवती का शव

Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 29 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found floating in Garra river
हरदोई (पाली)। पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास गर्रा नदी में एक युवती का शव उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव के पास से गर्रा नदी निकली है। रविवार दोपहर खेतों में काम कर रहे कुछ ग्रामीण जब नदी की तरफ गए तो उन्हें युवती का शव उतराता मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक एके राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई। आसपास के गांवों और थानों में शव की फोटो भी भेजी गई, लेकिन शाम तक पहचान नहीं हो पाई।
घटना का पता चलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक नमूने लिए। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शव नदी में कहीं से बहकर आने की आशंका है। शव 10-15 दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



22 अप्रैल को मिला था युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान
बीती 22 अप्रैल को गर्रा नदी में ही पचदेवरा थाना क्षेत्र के ख्वाजगीपुर गांव के पास एक युवक का शव मिला था। शव की भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शव की फोटो आसपास के जनपदों के विभिन्न थानों में प्रसारित की गई थी, लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। वह शव भी 10-15 दिन पुराना होने की बात कही गई थी। अब पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पहले मिले युवक के शव और अब मिले युवती के शव के बीच तो कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed