{"_id":"5d0a78b18ebc3e07be2d93ab","slug":"girlfriend-hurt-by-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने की खुदकुशी
Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
प्रशांत कुमार
hardoi
hardoi
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम सेधरौली में छह दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ और मारपीट से आहत छात्रा ने मंगलवार दोपहर खुदकुशी कर ली। उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। मामले में 24 घंटे तक माधौगंज थाने की पुलिस सुलह समझौते की कोशिश करती रही। बात न बनने पर बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपियों ने ही छात्रा को मारकर शव लटका दिया। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके दाएं हाथ में काटे जाने के निशान हैं। एसपी ने आत्महत्या बताकर मामले में लापरवाही बरतने और घटना की सूचना न देने पर माधौगंज एसओ अमित भदौरिया को निलंबित कर दिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सेधरौली निवासी साक्षी उर्फ मालू (16) पुत्री शिशुपाल प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर वह छोटे भाई हार्दिक (10) के साथ शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। साक्षी के पिता शिशुपाल की मानें तो वहां पहले से बैठे गांव के ही तीन युवकों ने साक्षी को पीटने के बाद उसका दुपट्टे से गला दबा दिया। हार्दिक को भी पीटकर भगा दिया। उसने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो साक्षी का शव पेड़ से लटक रहा था। छात्रा के बाएं हाथ में लकीर जैसी खिंची थी। परिजनों ने बताया कि 13 जून की दोपहर साक्षी गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। वहीं गांव के तीन युवकों ने उस पर फब्ती कसी थी। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट और छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी कुरसठ में की तो पुलिस ने समझौता करा दिया। 14 जून को छात्रा ने माधौगंज थाने में तहरीर दी तो एनसीआर लिखकर मेडिकल कराया गया। छात्रा के वापस घर पहुंचने पर आरोपियों ने फिर मारपीट की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मृतका के पिता ने पुत्री के खुदकुशी कर लेने की सूचना थाने में दी है। वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।