{"_id":"678fd44286ce3bdf6f039513","slug":"girl-who-went-to-see-fishes-slipped-and-fell-into-pond-died-by-drowning-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125727-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मछलियां देखने गई युवती पैर फिसलने से तालाब में गिरी, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मछलियां देखने गई युवती पैर फिसलने से तालाब में गिरी, डूबकर मौत
विज्ञापन
नैंसी। (फाइल फोटो)
- फोटो : नैंसी। (फाइल फोटो)
हरदोई। खेत स्थित तालाब में पल रहीं मछलियों को देखने गई युवती पैर फिसलने से तालाब में ही गिर गई। उसे डूबता देख चचेरी बहन ने शोर मचाया तो मौके पर आए परिजनों ने युवती को बाहर निकाला। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मझरेता गांव निवासी नैंसी कश्यप (22) हाईस्कूल पास करने के बाद प्राइवेट पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता रामशंकर ने खेत में ही तालाब बना रखा है। इस तालाब में मछली पालन होता है। मंगलवार सुबह नैंसी अपनी चचेरी बहन पूजा के साथ तालाब के किनारे गई थी। पूजा खेत देखने लगी, जबकि नैंसी यहां मछलियां देखने लगी, अचानक उसका पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। पूजा को नैंसी नजर नहीं आई तो उसने तालाब की ओर देखा। नैंसी डूबने से बचने के लिए हाथ पैर चला रही थी।
इस पर पूजा ने शोर मचाया तो कुछ ही देर में घर से परिजन मौके पर आ गए। ग्रामीणों की मदद से नैंसी को तालाब से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सुबह लगभग सात बजे नैंसी ने दम तोड़ दिया। मृतका पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।