{"_id":"60411af48ebc3ec89c7808a1","slug":"girl-student-dies-due-to-vehicle-collision-hardoi-news-knp615621533","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन
फोटो-18-जिला चिकित्सालय में बिलखती मृतका की मां प्रेमवती व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कंप्यूटर कोचिंग से वापस घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को शहर कोतवाली क्षेत्र में सिटी पावर हाउस के सामने वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में देर शाम उसकी मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइशपुरवा निवासी प्रिया वर्मा (20) आर्य कन्या महाविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। महाविद्यालय में पढ़ने के बाद वह कोचिंग में कंप्यूटर सीखने गई थी।
इसके बाद साइकिल से घर जा रही थी। नुमाइश चौराहा के निकट सिटी पावर हाउस के सामने किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। प्रिया के कमर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। आनन फानन ही उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया और परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही प्रिया की मौत हो गई। प्रिया दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी। प्रिया के पिता स्वामी दयाल एलआईसी के एजेंट हैं, जबकि मां प्रेमवती वर्मा नुमाइश पुरवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।