फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl's death due to collapse of wall

दीवार ढहने से बालिका की मौत

Sat, 25 Aug 2018 11:46 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sat, 25 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Girl's death due to collapse of wall
ग्राम चठिया में गिरी दीवार। - फोटो : amarujala
शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरना में घर की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई।  
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरना निवासी शफीक किसान हैं। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे शफीक के घर की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के पास ही उनकी सात वर्षीय पुत्री शिद्रा खेल रही थी। वह मलबे में दब गई। जानकारी होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शिद्रा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


प्रतापनगर प्रतिनिधि के अनुसार बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चठिया निवासी रामश्री (45) पत्नी रामनरेश शुक्रवार शाम को घर के अंदर बनी कच्ची कोठरी में बैठी थी। अचानक कोठरी भरभराकर ढह गई। रामश्री मलबे में दबकर घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे हरदोई के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के कारण माधौगंज विकास खंड के ग्राम राघौपुर निवासी उमेश पुत्र ओम प्रकाश का कच्चा घर गिर गया। घर में बंधी तीन बकरियां और एक भैंस मलबे में दब गईं। जब तक ग्रामीणों ने मलबा हटाया तब तक तीनों बकरियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह पूरनमऊ निवासी विनोद के घर की दीवार गिर गई। दीवार के पास बंधी उनके भाई राजपाल की पड़िया घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed