फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girl,hardoi news,mentally,disturbed,hanged himself

पिता के हालात से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
girl,hardoi news,mentally,disturbed,hanged himself
भरावन। अतरौली के ग्राम जगसरा निवासी युवती ने शनिवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन युवती के बीमारी से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इससे इतर घटना के बाद घर में मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि वह पिता को कमाकर खिला नहीं सकी, ऐेसे में अपनी शादी के नाम पर उन्हें कर्जदार भी नहीं बनाना चाहती, जिसके चलते वह खुदकुशी कर रही है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगसरा निवासी रंगोली (20) शनिवार सुबह शौच के लिए खेत पर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। रंगोली के काफी देर तक वापस न आने पर परिजन उसे तलाश रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता देखा, तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी। रंगोली की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि रंगोली छह बहनों में पांचवें नंबर पर थी, उसकी एक बहन भी है। वह बीए कर चुकी थी और अतरौली के एक नर्सिंग होम में नौकरी करती थी। पिता श्रीराम ने बेटी रंगोली के बीमारी से परेशानी होने की बात कही है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद घर में दरवाजे के पास रंगोली का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला।
जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है। रंगोली ने लिखा कि उसकी शादी की चिंता से घिरे पिता कर्ज लेकर उसकी शादी करना चाहते थे।
ऐसे में जब वह अपने पिता को कमा कर नहीं खिला सकती तो उन्हें शादी के लिए कर्जदार भी नहीं बना सकती। यही नहीं रंगोली ने लिखा कि उसकी शादी के बाद उसकी छोटी बहन और भाई की पढ़ाई और शादी के लिए भी पिता को कर्ज लेना होगा।
ऐसे तो उनकी पूरी जिंदगी कर्ज उतारने में ही चली जाएगी। वह यह सब नहीं देख सकती। रंगोली के सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद परिजनों समेत सारा गांव बेटी की मनोदशा को लेकर दुखी है।
पिता बोले, बेटी की शादी के लिए कर रहा था लड़का तलाश
रंगोली के पिता श्रीराम ने बताया की उसके पास जमीन जायदाद नही है। वह लखनऊ में मजदूरी करता है। लॉकडाउन के चलते वह लखनऊ नहीं जा रहा है, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है।
रंगोली की बड़ी बहन बबली, रुपाली, दीपाली व रूबी की शादी हो चुकी है। वह रंगोली की शादी को लेकर फिक्रमंद था, उसके लिए लड़का तलाश कर रहा था। वह अक्सर घर में अपनी परेशानी और बेटी की शादी की चिंता का जिक्र करता था।

शायद इसी को लेकर रंगोली परेशान रहती थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी एसओ सोनू राजौरा ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है, युवती ने खुदकुशी किए जाने की बात पता चली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed