{"_id":"6999ed5bc02a1b84130a6c9e","slug":"girl-dies-driver-maternal-uncle-and-mother-injured-as-e-rickshaw-overturns-hardoi-news-c-213-1-hra1006-145343-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से बालिका की मौत, चालक मामा और मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से बालिका की मौत, चालक मामा और मां घायल
विज्ञापन
पिहानी। जहानीखेड़ा मार्ग पर ग्राम शिवापुरवा के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया। इसमें बालिका को गंभीर चोटें आईं जबकि ई-रिक्शा चालक उसके मामा और मां को मामूली चोटें आईं। बालिका को पिहानी सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धामपुर निवासी धर्मपाल खेती करते हैं। धर्मपाल ने बताया कि उनका ससुराल नगर के मोहल्ला मिश्राना में है। उनकी आठ वर्षीय पुत्री निहारिका मोहल्ला मिश्राना में अपने मामा मूलचंद के साथ रहती थी। मूलचंद ई-रिक्शा चालक हैं। कुछ दिन पहले निहारिका धामपुर गई थीं। शुक्रवार रात मूलचंद निहारिका को लेने के लिए ई-रिक्शे से धामपुर गए थे।
शनिवार सुबह मूलचंद, निहारिका और निहारिका की मां मीरा को लेकर मोहल्ला मिश्राना आ रहे थे। इस दौरान पिहानी-जहानीखेड़ा मार्ग पर ग्राम शिवापुरवा के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें निहारिका को गंभीर चोटें आईं। मीरा और मूलचंद्र को मामूली चोटें आईं। एंबुलेंस से निहारिका को पिहानी सीएचसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। निहारिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।