{"_id":"6461386ec28c908238037f24","slug":"girl-died-after-jumping-three-feet-due-to-bike-collision-hardoi-news-c-12-1-233967-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: बाइक की टक्कर से तीन फीट उछलकर गिरी बालिका, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: बाइक की टक्कर से तीन फीट उछलकर गिरी बालिका, दर्दनाक मौत
Mon, 15 May 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में घर के बाहर खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बच्ची तीन फीट ऊपर उछल कर जमीन पर गिर गई। इससे बालिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंझिला थाना के बेंदुआ गांव निवासी अंकित की पांच वर्षीय बेटी ईशू रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन
उसी बीच उधर से तेज रफ्तार में निकल रही बाइक ने उसे इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब तीन फीट ऊपर को उछल कर काफी दूर जा गिरी। गिरने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा होता देख वहां मौजूद लोग शोर करने लगे, उसी बीच बाइक चला रहा युवक वहां से भाग निकला। ईशू की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में मातम पसर गया। थानाध्यक्ष धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन