फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ghats are repairing

घाट को दुरुस्त कराने में जुटे अफसर

Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ghats are repairing
बिलग्राम। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए राजघाट को दुरुस्त कराने में जुट गया है। एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा व सीओ विशाल यादव ने मंगलवार को राजघाट पर पहुंचकर कार्य की प्रगति जानी और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा है। हर साल जनपद के राजघाट व बेरिया घाट पर न सिर्फ मेला लगता है, बल्कि बड़ी संख्या में भक्त गंगा स्नान करने के लिए आते हैं। इस बार भी भारी संख्या में भक्तों के आने का अनुमान है।
विज्ञापन

इधर लगभग एक पखवारा पूर्व राजघाट व आसपास का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया था। पानी उतरने के बाद हालात भले ही सामान्य हो गए हों, लेकिन बाढ़ ने सड़कों व घाट को खासा नुकसान पहुंचाया है। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने मार्गों के साथ ही कटान व ऊबड़ खाबड़ हुए घाट को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को युद्धस्तर पर काम जारी रहा। इस दौरान मैदान को सही कराकर धार का प्रवाह सही दिशा में बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर भरे पानी को निकालकर बंधे बनाए जाते रहे।

दोपहर में एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा व सीओ विशाल यादव ने मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। एसडीएम ने सभी कार्य समय से पूरे करने के निर्देश दिए। कहा कि गुरुवार से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, उन्हें परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed