{"_id":"659c36ce5e0a38912f0facb9","slug":"ghatauli-will-be-banned-through-e-kanta-link-e-pass-machine-hardoi-news-c-213-1-hra1002-9034-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: घटतौली पर ई-कांटा लिंक ई-पाॅस मशीन से लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: घटतौली पर ई-कांटा लिंक ई-पाॅस मशीन से लगेगी रोक
Mon, 08 Jan 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सरकारी राशन की दुकानों पर अब घटतौली नहीं हो सकेगी। जिले की सभी 1624 दुकानों पर ई-कांटा लिंक ई-पाॅस मशीन लगाई जाएगी। जिसका तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी के निर्देशन में मशीनों को स्थापित करने का कार्य और कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में 1624 सरकारी राशन की दुकानें संचालित है। जिनसे प्रतिमाह सात लाख 71 हजार 503 राशनकार्ड धारकों को राशन का वितरण किया जाता है। जिसमें अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा राशन और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा राशन का वितरण किया जाता है। जनवरी में दस से सभी कार्ड धारकों को निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। राशन वितरण में कोटेदारों की ओर से घटतौली की लगातार शिकायतेें आ रही थी। जिस पर शासन की ओर से अब राशन दुकानों पर ई-कांटा लिंक ई-पाॅस मशीन लगाई जाएगी। ई-कांटा सीधे ई-पॉस मशीन से लिंग रहेगा। इससे कार्ड धारक का विवरण दर्ज होते ही ई-कॉटा में विवरण पहुंच जाएगा । इससे कोटेदार घटतौली नहीं कर सकेंगें और कार्ड धारकों को पूरा राशन मिलेगा। जिले में मशीनों को स्थापित करने के लिए एक कार्यदायी संस्था को दायित्व सौंप दिया गया है। जो फरवरी तक सभी दुकानों पर मशीनों को स्थापित करेंगी। मशीनों का मार्च से विधिवत संचालन शुरू हो जाएग। दुकान पर मशीनों के स्थापित करने से पूर्व उनको तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की निगरानी में रखा जाएगा। वहीं पा बॉट-मॉप टीम मशीनों को आपस में लिंक करेंंगी और सभी कोटेदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया कि नई मशीनों के स्थापित करने के संबंध में जिलाधिकारी की ओर से सभी उपजिलाधिकारी को निर्देश जारी किए गए हैं।