{"_id":"5f5130b38ebc3e54c6329118","slug":"ghar-se-nagadee-aur-jevar-vaala-baksa-le-gae-chor-hardoi-news-knp5805419163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर वाला बक्सा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से नगदी और जेवर वाला बक्सा ले गए चोर
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला बक्सा।
- फोटो : HARDOI
सांडी(हरदोई)। सखेड़ा निवासी किसान के घर में घुसे चोर बुधवार की रात घर से जेवर व नगदी वाला बक्सा उठा ले गए। सुबह आसपास तलाश करने पर गांव के बाहर खेत में खाली बक्सा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा निवासी दिलीप कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह और परिवार के सदस्य कमरे में सोए थे। देर रात छत पर चढ़कर जीने के रास्ते घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखा बक्सा चुरा लिया। घर का मेन गेट खोलकर फरार हो गए। सुबह आंख खुलने पर कमरे में जाकर देखा तो बक्सा गायब था। मेन गेट खुला पड़ा था। दिलीप ने बताया कि गांव वालों के साथ मिलकर तलाश किया तो गांव के बाहर मोहम्मद के खेत में बक्सा पड़ा मिला। बक्से का ताला टूटा था। इसमें रखा सामान गायब था।
दिलीप ने बताया कि चोर बक्से में रखे 60 हजार रुपये, सोने का हार, एक चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झाला, एक कंधनी व एक गुलशन पट्टी आदि चुरा ले गए। एसओ अखिलेश यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।