फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   get strike

सभासदों के हंगामा काटने पर पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित

Sat, 07 Nov 2020 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
get strike
फोटो-32- पालिका में आयोजित बैठक से निकलने के बाद बरामदे में हंगामा करते सभासद। संवाद - फोटो : HARDOI
पालिका सभागार में शनिवार को चेयरमैन रईस अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में सभासद आय व्यय का ब्योरा न दिए जाने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ते देख बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2020-21 के आय व्यय पर चर्चा व उसकी स्वीकृति पर विचार होना था। बैठक शुरू होते ही आय-व्यय का ब्योरा उपलब्ध न कराए जाने से नाराज सभासद हसन मक्की, अमरेंद्र अर्कवंशी, सतेंद्र पांडे, उर्मिला अस्थाना, अकील अंसारी, गुड़िया, रीना, सरताज व महेंद्र सोनी समेत 15 सदस्यों ने इसका विरोध कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

सभासद मीटिंग हॉल के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। सभासदों ने कहा कि पहले उन्हें आय व्यय के बजट का विवरण उपलब्ध कराया जाए। सरताज ने नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भोजन व्यवस्था के नाम पर गड़बड़ किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के कारण ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मीटिंग स्थगित किए जाने की घोषणा की। इधर चेयरमैन रईस अंसारी ने बजट पास होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 17 सभासदों के हस्ताक्षर उनके पास मौजूद है। हालांकि वह इससे संबंधित कोई प्रमाण नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed