{"_id":"5eb065998ebc3e9082567e8c","slug":"genhu-khareed-hardoi-news-knp558505295","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में हुई 2 लाख 83 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में हुई 2 लाख 83 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 15 अप्रैल से जारी गेहूं खरीद में अब तक 2 लाख 83 हजार क्विंटल गेहूं ही खरीदा जा सका है। लॉकडाइन के चलते गल्ला मंडी समेत अन्य सरकारी क्रय केंद्रों में किसानों की संख्या कम है। जिस वजह से खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। हलांकि अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे खरीद बढ़ेगी।
रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत गेहूं की खरीद 1 अप्रैल की जगह 15 अप्रैल से शुरू हुई थी। यह लॉकडाउन का प्रभाव ही है कि मंडी खुलने के बाद भी किसान मंडियों समेत क्रय केंद्रों पर अपेक्षित मात्रा में आवक लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि केंद्रों पर गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। विभागीय आंकड़ों की माने तो जनपद में रविवार की शाम तक 113 क्रय केंद्रों पर कुल 2 लाख 83 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा सकी है। करीब 46 सौ किसान अब तक अनाज बेच चुके हैं।
डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे ने बताया कि केंद्र पर आने वाले सभी किसानों से तौल कराई जा रही है। बाजार में आवक बढ़ते ही खरीद भी रफ्तार पकड़ेगी।