फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gaurav was elected President and Kaushalendra Secretary of the Tehsil unit of the Revenue Collection Amin Association

Hardoi News: राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील गौरव अध्यक्ष ओर कौशलेंद्र मंत्री चुने गए

Fri, 02 Oct 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gaurav was elected President and Kaushalendra Secretary of the Tehsil unit of the Revenue Collection Amin Association
फोटो 01: राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील सदर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी। संवाद
हरदोई। उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ की सदर तहसील इकाई का शुक्रवार को चुनाव हुआ। इससे पहले बैठक में अमीनों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान की रणनीति तय की गई। तहसील इकाई के गौरव पांडेय अध्यक्ष और कोशलेंद्र नाथ श्रीवास्तव मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ की सदर तहसील इकाई का चुनाव जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। अमीनों ने राजस्व वसूली के दौरान आने वाली दिक्कतों को साझा किया। वसूली के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त और संग्रह सहायक न होने का मुद्दा उठा। वहीं तहसील इकाई की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें सदर तहसील अध्यक्ष गौरव पांडेय, कौशलेंद्र नाथ श्रीवास्तव को तहसील मंत्री, धीरज मिश्रा को उपाध्यक्ष, अरविंद प्रताप को उपमंत्री, सूर्य प्रकाश को कोषाध्यक्ष, अतुल कश्यप को संगठन मंत्री और शिवम कश्यप को ऑडिटर चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजस्व संग्रह अमीन संघ जिलाध्यक्ष अंबुज वर्मा, जिला मंत्री अश्विनी मिश्रा सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed