{"_id":"649c826e3e1a72603109a394","slug":"garra-river-bridge-damaged-traffic-stalled-between-sandi-harpalpur-hardoi-news-c-12-1-310301-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गर्रा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, सांडी- हरपालपुर के बीच आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गर्रा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, सांडी- हरपालपुर के बीच आवागमन ठप
विज्ञापन
सांडी। बिलग्राम- सांडी-अल्हागंज राज्य राजमार्ग पर बरौलिया के पास गर्रा नदी का पुल बुधवार देर शाम क्षतिग्रस्त हो गया। इसके कारण सांडी का हरपालपुर से संपर्क कट गया है। वाहनों को रोकने के लिए सांडी के हरपालपुर चौराहा और हरपालपुर की तरफ से कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुल की मरम्मत में लगभग 15 दिन लग जाएंगे।
पुल का निर्माण वर्ष 1970 में हुआ था और कई बार इसकी मरम्मत हो चुकी है। सांडी थाना क्षेत्र में बरौलिया के पास गर्रा नदी पर लोक निर्माण विभाग का पुल है। पुल काफी पुराना है और पूर्व में कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी पुल को पार कर सांडी से लोग हरपालपुर जाते हैं। बुधवार शाम अचानक पुल में सात फीट लंबा गड्ढा हो गया। इसकी सूचना राहगीरों ने पहले सांडी थाने में दी। इसी बीच साइट से लौट रहे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज पांडेय ने पुल टूटा देखा तो जानकारी आला अधिकारियों को दी। पुल क्षतिग्रस्त हो जाने की जानकारी पर सांडी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए और एक पुलिस टीम को सांडी के हरपालपुर चौराहा पर लगा दिया।
यहां ही चौपहिया और भारी वाहनों को रोक लिया गया। लोक निर्माण विभाग के खंड एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार मौके पर पहुंचे ओर पुल पर आवागमन बंद करने के लिए दोनों तरफ आठ- आठ फीट ऊंची दीवारों का निर्माण शुरू करा दिया। फिलहाल पुल के आस-पास पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत में कम से कम 15 दिन लगेंगे।
अब ऐसे होगा आवागमन
सांडी से हरपालपुर जाने के लिए अब लोगों को लंबा चक्कर लगाना होगा। सांडी से जगदीशपुर होते हुए सवायजपुर से हरपालपुर पहुंचा जा सकेगा। दोपहिया वाहन छिबरामऊ पुल से होकर हरपालपुर जा सकेंगे।