फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganpati Bappa will sit in every house

Hardoi News: घर-घर बिराजेंगे गणपति बप्पा

Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will sit in every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गणपति महोत्सव का सोमवार से शुभारंभ हो रहा। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर-घर तैयारी कर ली गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए पंडाल तैयार किए गए हैं। रविवार को पूरे दिन भक्ता बप्पा के स्वागत की तैयारी में लगे रहे।
शहर में विनायक समिति की ओर से सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा। जिसके लिए रविवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रही। सिद्धि विनायक गौरी गणेश भगवान का शुभागमन सोमवार को स्थान अग्रवाल धर्मशाला में श्री विनायक समिति के तत्वावधान में होने जा रहा है।
विज्ञापन

24वें भव्य श्री गणेश उत्सव की तैयारियां संपूर्ण हो चुकी है। मूर्तिकार सुशील मंडल ने भगवान श्री गणेश महाराज को सुंदर स्वरूप में बेहतर मेहनत के साथ बनाया है। नैमिषारण्य के आचार्य राजेश शास्त्री मूर्ति की स्थापना कराएंगे।महोत्सव में गणेश की मूर्ति के स्थापित होने के बाद विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जो 24 सितंबर तक चलेंगे। गजानन सेवा समिति की ओर से बंशी नगर में मंगलवार से गणेश महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल की ओर से आयोजित होने वाला गणेश महोत्सव भी शुरू होगा। इसके अलाव कई स्थानों पर गणेश उत्सव का आयोजन होगा। लोग अपने घरों पर भी बप्पा को लाकर पूजा अर्चना करेंगे।
संडीला में नगर में जय माता दी प्रभात फेरी मंदिर परिसर में और मां वैष्णो मैरिज हाल में गणेश उत्सव मनाया जाएगा। श्री गणेश उत्सव सेवा समिति की ओर से मां वैष्णो मैरिज हाल में गणेश उत्सव सोमवार की शाम भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना से होगा। प्रभात फेरी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले 13 वां श्री गणेश उत्सव के कार्यक्रम 19 से 23 सितंबर तक मनाया जायेगा। जिसमे आरती भजन संध्या पूजन का कार्यक्रम होंगे।

शाहाबाद में श्री गणेशजी उत्सव मंडल चौक की ओर से बारहवां गजानन महोत्सव होगा। जो 23 सितंबर को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ समाप्त होगा। नगर के सत्संग भवन में सातवां श्री गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हाेंगे। गणेश जी की स्थापना पर 19 को व विसर्जन पर 22 को शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed