फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga campaign

गंगा की अविरलता के लिएअभियान

Fri, 06 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ganga campaign

गंगा की अविरलता और निर्मलता को बचाने एवं हिमालय को

विज्ञापन
राष्ट्रीय पटल पर लाने को गंगोत्री से शुरू हुआ राष्ट्रीय हिमालय नीति अभियान गुरुवार को जिले में भी पहुंचा। अभियान के चलते एक बैठक भी थमरवा में आयोजित हुई, जहां लोगों को अभियान से जुड़कर गंगा की पवित्रता को बचाने को प्रेरित किया।

राष्ट्रीय हिमालय नीति अभियान गंगोत्री से शुरू होकर गुरुवार को जिले पहुंचा। जिले में सर्वोदय आश्रम में समाज सेविका उर्मिला श्रीवास्तव एवं पूर्व प्रधानाचार्य विजय भाई ने स्वागत किया। इसके बाद आदर्श इंटर कालेज थमरवा में बैठक हुई, जिसमें समाजसेवी उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान ऐसे समय में चल रहा, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए काम कर रहे हैं।

इससे पूर्व भी पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के समय गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया जा चुका है, पर गंगा जिस हिमालय से आती है, वहां पर वर्तमान में जिस तरह की मानवीय गतिविधियां हैं, उससे गंगा में पवित्र जल रहेगा कि नहीं इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

हिमालय से निकलने वाली कई हिमपोषित एवं वर्षापोषित नदियों की जल राशि पिछले 50 वर्षो में आधी रह गई है। जलवायु संकट बढ़ रहा है। ग्लेशियर प्रतिवर्ष 20 मीटर पीछे हट रहे हैं। हिमालयी राज्यों में पिछले 20 वर्षो में 25 बार आपदा आ चुकी है।

हिमालय में चार धाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री अब असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पूर्व प्रधानाचार्य विजय भाई ने कहा कि हिमालय में जंगल कम हो रहे हैं। हिमालयी राज्यों को ऊर्जा प्रदेश घोेषित करके केवल बिजली देने वाले राज्यों के रूप में चिह्नित हो रहे हैं।

इन परिस्थितियों ने हिमालय में बाढ़ एवं भूस्खलन की भयानक स्थिति ला दी है।  अभियान से जुड़े सुरेश भाई व केएल बंगोत्रा ने कहा कि हिमालय नीति अभियान में कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् शामिल हैं। स्थान स्थान पर अभियान से जुड़े साथियों का स्वागत किया जा रहा है।

हिमालय को पहली बार राष्ट्रीय पटल पर लानेे को समग्र हिमालय नीति की मांग उठाई जा रही है। इस मौके पर भगवान सिंह सहित कई समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed