फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gandgi milne per narajgi

औचक निरीक्षण में गंदगी पर बिफरे मंत्री, सुविधाओं पर जताई खुशी

Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
gandgi milne per narajgi
हरदोई। प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने की जानकारी पर डॉक्टरों को बधाई दी। महिला अस्पताल में सफाई न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अतुल गर्ग रविवार सुबह जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों का ब्योरा देखने के बाद उन्होंने मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड कक्ष का जायजा लिया और फिर एक्स-रे और सीटी स्कैन रूम में भी गए। यहां किए गए एक्स-रे का आंकड़ा देखा। महिला चिकित्सालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में राज्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं और इसके लिए चिकित्सकों को शाबासी भी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और दवाएं भी मिल रही हैं। अस्पतालों में सामान्य दिनों की तरह सेवाएं शुरू करने की स्थितियों पर भी निगाह रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, सीएमओ डा. एसके रावत, सीएमएस डा. एके शाक्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed