फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gandgi ko kiya yaad

गांधी की हत्या करने वालों को देश माफ नहीं करेगा: प्रदेश उपाध्यक्ष

Sat, 30 Jan 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
gandgi ko kiya yaad
फोटो-4-कांग्रेस कार्यालय में गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जा? - फोटो : HARDOI
हरदोई। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण रावत ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। पूरे विश्व ने उनकी सत्य और अहिंसा की विचारधारा को अपनाया। उन्होंने यह बात कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है स्वयं को औरों की सेवा में डुबो देना। कहा कि आज ही के दिन अहिंसा के पुजारी गांधीजी के सीने में गोलियां उतारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया गया था। हमें संविधान और खेत खलिहान बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि गांधीजी की हत्या करने वाले को देश कभी माफ नहीं करेगा। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कैनाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। बबली वर्मा, अनीता पांडे, नूर बानो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसात्मक आंदोलन कर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने यह बात नगर पालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय में आयोजित महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार वसुधैव कुटुंबकम है। कहा कि दाड़ी मार्च, सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन, नमक आंदोलन ऐसे आंदोलन रहे, जिनमें अंग्रेजों के हौसले पस्त हो गए और महात्मा गांधी के अहिंसात्मक आंदोलन की वजह से देश को आजादी मिली और अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। ऐसे युग पुरुष, महान पुरुष के बताए हुए रास्ते पर चलने का सभी लोग संकल्प लेते हैं। श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, अमित सिंह मीतू, नगर अध्यक्ष रियासत खां, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष सईद अहमद, धीरज अर्कवंशी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्रा, रामदेव यादव, महावीर यादव, आलोक वर्मा आदि शामिल रहे।

फोटो-05-सपा कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र

फोटो-05-सपा कार्यालय में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed