{"_id":"5724f8a24f1c1b4721a917c1","slug":"galla-mandi-mp-said-tank-and-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी को सांसद ने दी टंकी और लाइट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला मंडी को सांसद ने दी टंकी और लाइट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंडी में अग्निकांड पीड़ितों को ढांढस बंधाते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। दो दिन पूर्व मंडी में लगी आग से जली 12 दुकानों मेें हुए लाखों के नुकसान का जायजा लेने शनिवार को भाजपा सांसद अंशुल वर्मा मंडी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद को छह सूत्री ज्ञापन दिया जिस पर सांसद ने मंडी के लिए दो पानी की टंकी और पांच सोलर लाइटें सांसद निधि से लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों को ढांढस बंधाते हुए एसडीएम सदर से फोन पर बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इससे पहले व्यापारियों ने सांसद को बताया कि आग की घटना से हुए लाखों के नुकसान के बाद मंडी प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली है। व्यापारियों ने सांसद से पेयजल के लिए पांच सबमर्सिबल बोरिंग, पांच सोलर लाइट और सड़कों का डामरीकरण कराने के साथ ही मंडी में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कराने आदि की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, केबी सिंह, नंदू गुप्ता, सुरजीत वर्मा आदि सहित अन्य व्यापारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन