फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Galan persecuted even during the day

दिन में भी गलन ने सताया

Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Galan persecuted even during the day
गलन से बचाव को कलक्ट्रेट में आग तापते लोग। ंवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दिन प्रतिदिन खराब हो रहे मौसम के मिजाज ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों से कोहरे के साथ गलन का कहर जारी है। गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार को दिन में भी गलन जारी रही। न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने भी शीतलहर का प्रकोप अभी कुछ दिन जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आम जनमानस की तरह ही मौसम वैज्ञानिक भी इस बार हैरत में रहे कि दिसंबर में इस बार सर्दी न के बराबर रही। उस माह जाड़े के दिनों में भी लोगों के पसीने छूट गए, लेकिन अब जाड़ा सता रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन की भांति ही रात में भी कोहरे व गलन का प्रभाव देखने को मिला। रात का पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक आ गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह भी कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने भी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया। गलन ने भी कोई कोर कसर नहीं रखी। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सूरज के दर्शन न होने से लोग कांपते से दिखे। जगह-जगह दिन में भी पटरी दुकानदारों द्वारा अलाव जलाना मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन अभी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed