फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gaddhe bane musibat

गड्ढे और जलभराव की जद में पांच किलोमीटर लंबी सड़क

Tue, 28 Jul 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
gaddhe bane musibat
फोटो-30- दीननगर व छतनखेड़ा के बीच कुछ ऐसा हो गया है सड़क का हाल। संवाद - फोटो : HARDOI
कछौना। ग्राम पंचायत दीननगर से रानी बाग तक जाने वाले पांच किलोमीटर लंबे दीननगर-कछौना मार्ग के जर्जर होने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। हाल ये है कि सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन

विकासखंड कछौना अंतर्गत दीननगर-कछौना संपर्क मार्ग से दीननगर, बसंतपुर, उचौली, पहावां, गोविंदपुर, छतनखेड़ा, सूरतखेड़ा व महिपालखेड़ा, बहंकटवा समेत अन्य कई गांव जुड़े हैं। इस सड़क पर लोगों का आवागमन बना रहता है। सड़क का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले हुआ था। तब से मरम्मत व देखरेख के अभाव में सड़क जर्जर हो गई है। गड्ढों में तब्दील सड़क में पानी भरने से राह और मुश्किल हो गई है। यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। क्षेत्र के रहने वाले ऋषि सिंह, संजीव सिंह, रजत सिंह, मोहम्मद नईम, अनूप गुप्ता, पंकज कुमार, डॉ. अमरपाल, अशोक व बांके आदि ने बताया कि कई सालों से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लगातार सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सड़क का नए सिरे से निर्माण हो जाए तो काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोगों ने बताई परेशानी
क्षेत्र के ग्राम छतनखेड़ा निवासी अशोक ने बताया कि तीन-चार साल से सड़क की हालत बद्तर है। आवागमन मुश्किल हो गया है। लेकिन मजबूरी में लोगों को यहां से गुजरना पड़ता है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सड़क बनने से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम दीननगर निवासी ऋषि सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विधायक व सांसद समेत कई बार अधिकारियों के सामने सड़क की दुर्दशा का मामला उठाया जा चुका है। हर किसी से केवल आश्वासन मिलता है, अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
दीननगर निवासी बिजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। दिन में तो लोग जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन रात में दुर्घटना का भय बना रहता है। कहां पर गड्ढा है और कहां पर सड़क, ये अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

दीननगर गांव निवासी नितिन ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बाजार जाना हो या डॉक्टर के पास, सभी को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर चलना सजा की तरह है। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इसके निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।

फोटो-31- अशोक। संवाद

फोटो-31- अशोक। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-32- ऋषि सिंह। संवाद

फोटो-32- ऋषि सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-33- बिजेंद्र बहादुर सिंह। संवाद

फोटो-33- बिजेंद्र बहादुर सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-34- नितिन। संवाद

फोटो-34- नितिन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed