फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fyring on cousin brother

चचेरे भाइयों को गोली मारी

Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
fyring on cousin brother
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करनपुर मतनी में अनार तोड़ने के विवाद में दबंगों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर मतनी निवासी इस्लाम (36) पुत्र इब्राहिम का गांव के निकट ही अनार का बाग है। रविवार सुबह गांव निवासी रहमान और उबैश ने इस्लाम के बाग से अनार तोड़ लिए। इस पर इस्लाम ने आपत्ति जताई। कुछ ही देर में रहमान के साथी चुन्नू, लालू, साकिब, रफी, मुसीर भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने इस्लाम को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी इस्लाम के चचेरे भाई इस्लाम (32) पुत्र अजमल को हुई तो वह बीच बचाव करने पहुंच गया। इसी दौरान एक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गोली लगने से दोनों चचेरे भाई घायल हो गए। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस्लाम के भाई कद्दूस की तहरीर पर सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई अनीस की लाइसेंसी बंदूक उसके पुत्र रहमान के घर से बरामद कर ली है। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed